header image

उफ़ ये उलझन

पीरियड्स से जुड़ी हर जानकारी!

उफ़ यह उलझन के इस हफ्ते के आर्टिकल में हम उन सवालों के जवाब देंगे जो पीरियड्स से जुड़े हैं और जिनके बारे में हर कोई जानना चाहता है! पीरियड्स के असहनीय दर्द और मूड स्विंग्स से लेकर मेंस्ट्रुअल कप के बारे में पूरी जानकारी आज यहाँ लीजिये!

क्या दर्द के साथ पीरियड्स होना नॉर्मल है? 

नहीं, पीरियड्स के समय असहनीय दर्द होना नॉर्मल नहीं है क्योंकि इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित होती है। अगर पीरियड्स का दर्द बढ़ता जा रहा है, जिससे आपको बाकी कामों को करने में दिक्कत हो रही है, तो यह एक गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में बेहतर होगी कि डॉक्टर से सलाह ली जाए। 

पीरियड्स के दौरान सफाई कैसे रखी जाए? 

  • रोज नहाएं (अगर आपको ज्यादा पसीना होता है, तो दो बार नहाएं) 
  • अपने योनी को साफ और सुखा रखें। टॉयलेट के बाद योनी के आसपास के हिस्सों की नमी को पोंछ लें। 
  • साफ और सूती कपड़े पहने और खून का धब्बा लग जाने पर अपने अंडर र्गामेंट्स को भी बदलते रहें। 
  • अपने पैड या टैम्पोन को हर 4-6 घंटे के अंतराल पर बदले।  

पीरियड्स के समय मूड में बदलाव और पेट में मरोड़ क्यों होते हैं? 

पीरियड्स के दौरान यूट्रस की माशपेशियों में खिंचाव होता है,  इस खिचाव से खून योनी के जरिए बाहर निकलता है। इन्हीं खिंचाव के कारण मरोड़ होते हैं। माहवारी की पूरी प्रक्रिया हमारे शरीर में होर्मोनेस  के कारण होती है और इस दौरान शरीर में होने वाले हार्मोनल बदलाव मूड स्विंग का कारण बन सकते हैं।

पैड को फेंकने का सही तरीका क्या है? 

पैड को किसी कागज में लपेटें और उसे कूड़ेदान में फेंक दें। कोशिश करें कि पैड को उस कूड़ेदान में डालें जिस में आप शौचालय का बाकी कूड़ा डालते है। 

मेंस्ट्रुअल कप क्या हैं? इसका इस्तेमाल कैसे किया जाता है?

मेंस्ट्रुअल कप से जुड़ी जानकारियों के लिए आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं। 

क्या मैं पीरियड्स के दौरान शारीरिक गतिविधियां कर सकती हूं? 

हां, यदि आप सहज हैं, तो आप खेल खेल सकती हैं या अपनी इच्छा अनुसार कोई भी शारीरिक गतिविधि कर सकती हैं।

 क्या पैड 100% सुरक्षित हैं?

जी हां, लाखों महिलाएं हर दिन पैड का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि यदि आपकी त्वचा संवेदनशील है, तो कुछ पैड के इस्तेमाल के कारण चकत्ते हो सकते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि पैड में ऐसे रसायन होते हैं, जो कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। यदि आप इस विषय पर चिंतित हैं, तो आप जैविक पैड (रसायन-मुक्त) पैड का विकल्प चुन सकते हैं या मेंस्ट्रुअल कप का उपयोग करने का प्रयास कर सकते हैं।

 क्या महीने में दो बार पीरियड आना सामान्य है?

हां, अगर पीरियड्स के बीच 21 दिनों का अंतर हो तो यह सामान्य हो सकता है। पीरियड्स का चक्र 21 दिनों जितना छोटा या 35 दिनों तक लंबा भी हो सकता है लेकिन अगर आपके पीरियड्स 21 दिनों के भीतर होते हैं और उनके बीच का अंतर अनियमित है, तो डॉक्टर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से परामर्श करना अच्छा है।

पीरियड्स के दर्द से कैसे छुटकारा पाएं? 

अगर दर्द हल्का है, तो आप अपने पेट पर गर्म पानी की बोतल रख सकते हैं या दर्द निवारक दवा (पेनकिलर) ले सकते हैं और थोड़ा आराम भी कर सकते हैं। यदि दर्द असहनीय हो जाता है और इससे आपकी दिनचर्या प्रभावित होती है, तो डॉक्टर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से परामर्श करना महत्वपूर्ण है।

पीरियड्स के अलग-अलग चरण में खून का प्रवाह भिन्न क्यों होता है?

पीरियड्स के दौरान खून का प्रवाह भिन्न हो सकता है, जो बिल्कुल नॉर्मल है लेकिन अगर माहवारी के बीच खून के बहाव में बड़ा अंतर (एकदम से बहुत ज़्यादा या बहुत कम) लगें तो किसी डॉक्टर से इसकी जांच कराना एक अच्छा विचार है।  

 पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करना क्यों गलत माना जाता है?

पहले के लोगों का मानना था कि पीरियड्स का रक्त अशुद्ध या गंदा होता है इसलिए महिलाओं को पूजा-पाठ से जुड़ी गतिविधियों से दूर रखा जाता था क्योंकि लोग पूजा-पाठ को शुद्ध गतिविधी मानते थे। हालांकि अब हम जानते हैं कि यह पीरियड्स माहवारी का खून गन्दा नहीं होता और ये सिर्फ एक मिथक था और पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करने में कुछ भी गलत नहीं है।

अगर मुझे अनियमित पीरियड्स हो रहे हैं, तो इसका क्या मतलब है?

पीरियड्स के शुरू होने के पहले कुछ महीनों में अनियमित पीरियड्स होना नॉर्मल है। पीरियड्स को नियमित होने में लगभग 6-12 महीने लगते हैं। हालांकि अगर इस अवधि के बाद भी आपके पीरियड्स नियमित नहीं हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर (स्त्री रोग विशेषज्ञ) से मिलें। 

अगर मेरा पीरियड मिस हो जाए तो क्या होगा?

पीरियड्स के समय पर नहीं आने के कई कारण हो सकते हैं। जैसे मानसिक तनाव, शरीर में हार्मोनल परिवर्तन इत्यादि। इन सब कारणों से पीरियड्स आने में देरी हो सकती है। ऐसे में एक या दो सप्ताह तक प्रतीक्षा करें और यदि तब भी पीरियड्स ना आए, तो आप अपने डॉक्टर को दिखा सकते हैं।

यदि सेक्स के बाद गर्भधारण हुआ हो, तो भी पीरियड्स मिस हो सकते हैं। यानी जब कंडोम का उपयोग किए बिना सेक्स होता है, तो स्पर्म शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और गर्भावस्था के लिए अंडे को निषेचित कर सकते हैं। पीरियड्स का ना होना गर्भावस्था का संकेत है लेकिन केवल तब जब सेक्स हुआ हो। ऐसे में पीरियड्स मिस होने के 10 दिन बाद प्रेगनेंसी टेस्ट कराना जरूरी होता है।

 क्या मेंस्ट्रुअल कप के साथ तैराकी की जा सकती है? 

हां, लेकिन तैराकी करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपने मेंस्ट्रुअल कप सही से पहना है या नहीं। साथ ही आप टैम्पून पहन कर भी तैर सकते हैं। 

 क्या अनियमित पीरियड्स होना आम है?

पीरियड्स का अनियमित होना काफी आम है लेकिन बेहतर होगा कि डॉक्टर से सलाह ली जाए क्योंकि यह  PCOS  या PCOD का संकेत भी हो सकता है। 

क्या योनी से सफेद डिस्चार्ज होना नॉर्मल है? 

बिल्कुल, सफेद डिस्चार्ज एक नॉर्मल प्रकिया है लेकिन अगर इस दौरान आपको दर्द हो रहा हो या उस सफेद डिस्चार्ज में किसी तरह की कोई गंध हो, तो अपने डॉक्टर से संपर्क करें। इस बारे में यहां और पढ़ें।

अभी के लिए इतना ही। यदि हमसे कोई प्रश्न छूट गया है, तो कमेंट करें और हम उन्हें उत्तर के साथ FAQ सूची में जोड़ देंगे। याद रखें, पीरियड्स के बारे में खुलकर बातचीत करना जरूरी है। यदि आपको कोई चिंता या समस्या हो तो चिकित्सीय सलाह लेना महत्वपूर्ण है।

फोटो: Shutterstock/फोटो में व्यक्ति मॉडल्स हैं और नाम बदल दिए गए हैं। 

इसके बारे में और जानने के लिए नीचे दी गयी वीडियो ज़रूर देखें :

 

क्या आपके मन में कुछ है? नीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ शेयर करें। याद रखें कि कोई भी व्यक्तिगत जानकारी कमेंट बॉक्स में न डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड