header image

किशोर गाइड
रिश्ते

दिल-विल,प्यार-व्यार: कुछ नए एहसास!

 

आरव, सारा और उनके दोस्तों को आजकल कई नयी फीलिंग्स हो रही हैं – रोमांचक, मज़ेदार और कुछ थोड़ी टेढ़ी भी। आपको भी? आप उन्हें समझने में कुछ मदद चाहेंगे ? आइये फिर बात करते हैं।

वो ख़ास एहसास

  • किशोर गाइड
रिश्ते

    आज मैं जब जल्दी-जल्दी अपनी मैथ क्लास के लिए जा रही थी (मुझे पहले ही काफी देर हो गई थी!), तभी मेरी सभी किताबें फर्श पर गिर गईं। ठीक उसी समय अनिरूद्ध आ गया और उसने किताबें उठाने में मेरी मदद की। चूंकि हम दोनों ही क्लास में सबसे आखिरी में पहुंचे थे इसलिए पीछे हम एक साथ बैठ गए।

    हम दोनों क्लास खत्म होने के बाद भी बातचीत करते रहे! तब से मेरे मन में कई तरह की फीलिंग चल रही हैं।कभी बहुत ज्यादा उतावलापन! या कभी टेंशन! क्या मैं बहुत ज्यादा सोच रही हूं? प्लीज, मेरी मदद करो!

भावनाओं का भंवर

  • जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आपको एक या कई लोगों पर क्रश हो सकता है।
  • क्रश वह ख़ास एहसास है जब आप किसी की ओर आकर्षित होते हैं।
  • यह कोई प्रसिद्ध व्यक्ति, खिलाड़ी या एक्टर भी हो सकता है।
  • यह पूरी तरह से सामान्य है बस जरूरी यही है कि आप अपनी भावनाओं को बेहतर ढंग से समझें।
  • ये भावनाएं लंबे समय तक रह भी सकती हैं और नहीं भी…ये समय के साथ घटती बढ़ती रहती हैं।

तो क्या ये प्यार है?

  • किशोर गाइड
रिश्ते

    तो जैसा मैं रिया के लिए महसूस कर रहा हूं, क्या यह प्यार है? बाकी दोस्तों की बजाय जब मैं उसके साथ रहता हूँ तो कुछ अलग सा महसूस होता है। लेकिन अगर ऐसा है तो फिर? मुझे क्या करना चाहिए? मैं अभी 14 साल का ही हूं!

रोमांटिक रिश्ते

  • जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम नए रिश्ते बनाने लगते हैं।
  • आप कई लोगों से दोस्ती करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनके साथ आप ख़ास जुड़ाव महसूस करते हैं या किसी के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं …इसी आकर्षण को हम क्रश कहते हैं।
  • आप इसे सिर्फ एक अच्छी फीलिंग मानकर एंजॉय कर सकते हैं या जिस व्यक्ति की तरफ हमें आकर्षण होता है, उससे बातचीत करने के बारे में सोच सकते हैं।
  • यदि उन्हें भी ऐसा ही महसूस होता है, तो आप एक साथ अधिक समय बिताने के बारे में सोच सकते हैं। इसे ही डेटिंग या ‘रिलेशनशिप में होना’ कहा जाता है।

ओह… ये हार्मोन!

  • किशोर गाइड
रिश्ते
    लेकिन यह सब किन कारणों से होता है? मेरा मतलब है कि अचानक ऐसी फीलिंग क्यों आने लगती है? और ये बार बार ऊपर नीचे क्यों होती हैं? कभी एक्साइटमेन्ट और कभी स्ट्रेस!

‘लव’ हार्मोन

  • किशोरावस्था के दौरान समान लिंग या विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बहुत आम बात है।
  • यह सब हमारे शरीर में उन नए हार्मोन के कारण होता है जो हमारे शरीर को बच्चे से बड़े (वयस्क) में बदल रहे होते हैं।
  • हार्मोन नई भावनाएं और एहसास भी पैदा करते हैं, कभी-कभी हम एक पल के लिए उत्साहित हो जाते हैं और अगले ही पल परेशान हो जाते हैं।
  • खासतौर से ऑक्सीटोसिन नामक हार्मोन हमारे शरीर में रोमांटिक एहसास पैदा करता है। जब कोई हमें चूमता या गले लगाता है तो ऑक्सीटोसिन का स्तर काफी बढ़ जाता है।

यह कठिन है!

  • किशोर गाइड
रिश्ते
    आपको पता है, पिछले कुछ दिनों से, पिंकी का व्यवहार बदल गया है। हम अक्सर पार्क में एक साथ खेलते थे और फोन पर बात करते थे। मैं पिंकी को पसंद करता हूं और उसके साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताना चाहता हूं। लेकिन अब वह हमेशा कुछ न कुछ करती रहती है। मुझे लगता है कि वह मेरी अनदेखी कर रही है। मैं क्या करूं? मुझे किससे बात करनी चाहिए?

भरोसेमंद व्यसक

  • अमित की ही तरह कभी आप का दिल भी दुखी हो सकता हैं या फिर आप परेशान सा महसूस कर सकते हैं।
  • कई बार ऐसा भी होगा कि आपके पास अपने सवालों के जवाब नहीं होंगे और आप ख़ुद को अकेला पाएंगे।
  • ऐसे समय में, आप जैसा महसूस कर रहे हैं, उसे स्वीकार करने की कोशिश करें… जैसे कि, यदि आपको लग रहा है कि आपका दिल टूट गया है, तो यह मान लें कि आपका दिल टूटा है।
  • यह उस परेशानी से निकलने की तरफ पहला कदम होगा। जब तक हम किसी को प्रॉब्लम को प्रॉब्लम नहीं मानेंगे तो उसका सोल्युशन कैसे पायेंगे?
  • अपनी दिल की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से कहें।
  • जान पहचान के उन भरोसेमंद व्यक्तियों को हमेशा याद रखें जो आपकी परवाह करते है और भरोसे के लायक है।
  • यह आपके बड़े भाई-बहन, माता-पिता, दादा-दादी या आपके शिक्षकों में से कोई भी हो सकते हैं।
  • आप अपने भरोसेमंद परिचित को यह बता सकते हैं कि आपको क्या परेशान कर रहा है और आप कैसा महसूस कर रहे हैं।
  • याद रखें आप अकेले बड़े नहीं हो रहे हैं। आपके लगभग सभी दोस्त आपकी ही तरह या कुछ इसी तरह के अनुभव से गुजर रहे हैं।

अब मुझे पता है

  • किशोर गाइड
रिश्ते

    अब मुझे कुछ चीजें समझ में आ रही हैं। आकर्षण, क्रश या प्यार वाली ये फीलिंग हमारे ग्रोथ हार्मोन के कारण होती हैं। और सिर्फ़ हम ही ऐसी फीलिंग से नहीं गुजर रहे हैं। हमारे दोस्त भी ऐसा ही कुछ महसूस कर रहे हैं

  • किशोर गाइड
रिश्ते
    यह जानना भी अच्छा है कि हमारे भरोसेमंद व्यक्ति से इन चीजों के बारे में पूछना और बात करना ठीक है। यह बहुत बड़ी राहत की बात है।

डेटिंग के बारे में सब कुछ

  • जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम नए रिश्ते बनाना शुरू करते हैं।
  • आप कई लोगों से दोस्ती करते हैं लेकिन उनमें से कुछ ऐसे होते हैं जिनके साथ आप ख़ास जुड़ाव महसूस करते हैं या किसी के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित होते हैं …इसी आकर्षण को हम क्रश कहते हैं।
  • अगर दो लोगों की सोच आपस में बहुत मिलती जुलती है तो वे एक साथ ज़्यादा समय बिताने लगते हैं, इसे डेटिंग कहा जाता है।
  • किशोरावस्था के दौरान समान या विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होना बहुत आम बात है।
  • यह सब हमारे शरीर में उन नए हार्मोन के कारण होता है जो हमारे शरीर को बच्चे से बड़े (वयस्क) में बदल रहे होते हैं।
  • कई बार ऐसा भी होगा कि आपके पास अपने सवालों के जवाब नहीं होंगे और आप खुद को अकेला पाएंगे।
  • ऐसे समय में, आप जैसा महसूस कर रहे हैं, उसे स्वीकार करने की कोशिश करें और अपने दिल की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से कहें जैसे कि आपके अभिभावक या शिक्षक।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *