header image

किशोर गाइड
आकर्षण

आकर्षण: क्यूँ, कब, कैसे?

आरव, सारा और दोस्त आकर्षण के बारे में उत्सुक हैं। लोग एक-दूसरे के प्रति आकर्षित क्यों होते हैं और वे इसे कैसे व्यक्त करते हैं? वे इस बारें में और जानना चाहते हैं। आओ मिलकर पता करें।

वो वाली फीलिंग!

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    गेस करो क्या हुआ! मैंने आखिरकार रिया से अपनी फीलिंग कह डाली, उफ्फ़! मैं कितना नर्वस था, मेरी जुबान तक लड़खड़ा रही रही थी। लेकिन रिया सब समझ गई। फिर क्या हुआ? रिया ने कहा की हमें एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहिए ताकि हम एक दूसरे को बेहतर जान सकें। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है!

अट्रैक्शन वाली फीलिंग

  • जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम नई भावनाओं का अनुभव करना शुरू करते हैं।
  • जैसे चुंबक लोहे से आकर्षित होता है, वैसे ही हम भी दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
  • आप खुद को उस व्यक्ति के बारे में सोचते हुए पा सकते हैं। इसे ‘क्रश हो जाना’ भी कहते है।
  • आप विपरीत लिंग के व्यक्ति या अपने ही जेंडर के व्यक्ति की तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं।
  • आकर्षण महसूस होना पूरी तरह से सामान्य है। इस तरह की भावनाओं के बारे में शर्मिंदा या डर महसूस करने की ज़रूरत नहीं है।
  • गले मिलना, एक दूसरे का हाथ पकड़ना या फिर किस करना आदि गतिविधियों के माध्यम से इन भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं।
  • बस याद रखें, यह महत्वपूर्ण है कि अन्य व्यक्ति भी उन भावनाओं जैसे हाथ पकड़ना, किस करना या गले लगना आदि के लिए इच्छुक है और आपके लिए ऐसा ही महसूस करता है।

नया शब्द

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    हम्म … तो मैंने कल रात टीवी पर यह शब्द सुना! आप उस शब्द को जानते हैं … वह जो एस से शुरू होता है और एक्स के साथ खत्म होता है .. यह थोड़ा … हम्म … मैं इसे बोलने में थोड़ा झिझक रही हूँ लेकिन … एक मिनट रुकिए। इसे ज़ोर से कहने में क्या हर्ज है? क्या यह बुरी बात है?

सेक्स क्या होता है?

  • जैसे-जैसे आप बड़े होते हैं, आप दूसरे व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं।
  • बड़े होते हुए इस तरह की भावनाओं का विकसित होना पूरी तरह से सामान्य और स्वस्थ है।
  • आकर्षण को व्यक्त करने कई तरीके हैं जैसे एक दूसरे का हाथ पकड़ना, गले लगाना या फिर किस करना।
  • सेक्स (या संभोग) भी इसी तरह आकर्षण को अभिव्यक्त करने का एक तरीका हैं।
  • पर, और तरीको के मुकाबले, सेक्स के लिए सही समय, सही उम्र और पूरा ज्ञान होने की ज़रुरत हैं, अन्यथा कई अनपेक्षित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • सेक्स के बारे में उत्सुक होना और इसके बारे में सवाल करना पूरी तरह से सामान्य है। एक विश्वसनीय वयस्क से सलाह लेना एक अच्छा विचार है।

लेकिन वास्तव में यह क्या है?

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    ठीक है, यह थोड़ा सा एक दूसरे को गले लगाने, करीब आने की तरह है। लेकिन यह क्या हैं? आप इसमें क्या करते हैं? थोड़ा विस्तार से बताएं। क्यूंकि कुछ ठीक से पता नहीं चलता। बड़े लोग तो बात करते नहीं इस बारें में!

शारीरिक अभिव्यक्ति

  • सेक्स दो वयस्कों की आपसी सहमति से उनके बीच होता है जो एक दूसरे के प्रति आकर्षित महसूस करते हैं।
  • सेक्स में दो वयस्क लोग एक दूसरे के साथ यौन रूप से बहुत करीब आते हैं।
  • किशोरावस्था प्राप्त करने के बाद एक पुरुष और एक महिला के बीच सेक्स के द्वारा बच्चे को जन्म दिया जा सकता है। प्रजनन वाले सेक्शन में इस पर विस्तार से चर्चा की गई है।
  • लेकिन याद रखें कि लोग सिर्फ़ बच्चा पैदा करने के लिए ही सेक्स नहीं करते हैं।
  • वह इसे करना चाहते क्योंकि यह उन्हें अच्छा लगता है, ठीक वैसे ही जैसे गले लगाना, हाथ पकड़ना या बस किसी को यह बताना अच्छा लगता है कि ‘मैं तुम्हें पसंद करता/करती हूँ’।

तो क्या मैं भी…?

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    कल मैं एक टीवी सीरीज देख रही थी और मेरे दो प्रिय एक्टर्स ने कल आखिरकार एक दूसरे को चूमा। मैं सोचने लगी कि की जब मैं किसी को किस करुँगी तो कैसा लगेगा! क्या यह बहुत रोमांचक नहीं होगा? क्या मेरा ऐसा सोचना गलत है?

पूरी तरह से तैयार होना जरूरी है

  • यौन गतिविधि में शामिल होना एक व्यक्तिगत निर्णय है जिससे पहले सभी को जिम्मेदारी के साथ इस बारे में पूरी जानकारी लेने की आवश्यकता है।
  • सेक्स के लिए सही समय, सही उम्र और पूरा ज्ञान होने की ज़रुरत हैं, अन्यथा कई अनपेक्षित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • सेक्स के बारे में स्वस्थ निर्णय लेने के लिए परिपक्व (mature) होने और पर्याप्त जिम्मेदार महसूस करने तक इंतजार करना सही है।
  • किसी भी यौन गतिविधि पर अपने साथी के साथ चर्चा की जानी चाहिए। तब तक इंतजार करना महत्वपूर्ण है जब तक दोनों साथी तैयार और सहज महसूस न करें।
  • भारत में यौन संबंध के लिए कानूनी उम्र 18 है।
  • यौन क्रियाओं के बारे में बात करने से आपकी भावनाओं को स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है।
  • आपको किसी भी प्रकार के स्पर्श को ना कहने का अधिकार है। आपको किसी भी कारण की आवश्यकता नहीं है सिवाय इसके कि आप नहीं चाहते।

मैं क्या करूँ?

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    मैं यू ट्यूब पर फ़नी वीडियो देख रही थी। अचानक मैं देखती हूँ कि मेरी स्क्रीन के बाईं ओर एक पॉप-अप है। इसमें कुछ अजीब तस्वीरें थीं और उस पर सेक्स शब्द चमक रहा था। मैंने तुरंत वह वीडियो बंद कर दिया। क्या मुझे किसी को इस बारें में बताना चाहिए?

विश्वसनीय वयस्क

  • बिलकुल, ये आपके भरोसेमंद वयस्कों से बात करने का समय है।
  • वो आपको सलाह दे सकते हैं की ऐसी कोई मुश्किल दुबारा हो तो क्या करना चाहिए?
  • अगर वो खुद नहीं जानते होंगे, तो किसी विशेषज्ञ ((जैसे इस मामले में साइबर एक्सपर्ट) से इस बारें में सलाह ले कर आपकी मदद कर पाएंगे।
  • सेक्स से जुड़े या कोई और मुश्किल सवाल भरोसेमंद वयस्कों से करना पूरी तरह से ठीक है।
  • हालाँकि, इन प्रश्नों के लिए किसी ऐसे व्यक्ति से संपर्क करना ज़रूरी है जो आपसे बेहतर जानता हो और जिस पर आप भरोसा कर सकें।
  • क्या आप सोच सकते हैं कि ये कौन हो सकते हैं?
  • ये आपके माता-पिता, बड़े भाई-बहन, दादा-दादी या शिक्षक या स्कूल में काउंसलर हो सकते हैं।
  • हर कोई जिसे आप जानते हैं आपके सवालों के सही जवाब जानता हो ज़रूरी नहीं है।
  • इसलिए, कुछ वयस्कों की पहचान करना एक अच्छा विचार है जो भावनाओं और सेक्स के बारे में बात करने के लिए भरोसेमंद हैं।
  • यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति की पहचान तुरंत नहीं कर सकते तो भी कोई दिक्कत की बात नहीं है। पर्याप्त समय ले कर निर्णय करें।

अब मुझे पता है

  • किशोर गाइड
आकर्षण
    हाँ यह सब जानना कितना सुकूनदेह है। इसके बदले कि हम आधे अधूरे अनुमान लगाएं और यह सोचें कि किससे जाकर पूछें। क्या सच हैं और क्या मनगढंत कहानी! फैक्ट्स हमेशा बेहतर होते हैं!
  • शुक्र है! आखिरकार किसी ने S वर्ड के बारे में हमसे बात की। अब मुझे पता हैं की सेक्स के बारें में उत्सुक होना नार्मल हैं और इस बारें में अपने विश्वसनीय व्यस्को से पूछ सकते हैं। इसलिए टीनबुक मेरी फेवरिट वेबसाइट हैं!

यौन भावनाओं के बारे

  • यौन भावनाओं के बारे में उत्सुकता होना पूरी तरह से सामान्य है। सेक्स के बारे में बात करना या सवाल पूछना ठीक है।
  • जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हम किसी को बहुत मजबूत तरीके से आकर्षित हो सकते हैं और ऐसा महसूस कर सकते हैं कि शारीरिक रूप से उस व्यक्ति के करीब है।
  • यह बहुत महत्वपूर्ण है कि दोनों लोगों ने सेक्स के लिए अपनी सहमति दी है और वयस्क हैं।
  • सेक्स के लिए सही समय, सही उम्र और पूरा ज्ञान होने की ज़रुरत हैं, अन्यथा कई अनपेक्षित समस्याओ का सामना करना पड़ सकता हैं।
  • एक स्त्री अपनी प्यूबर्टी (किशोरावस्था) के बाद पुरुष के साथ संभोग से गर्भवती हो सकती है।
  • हमारी भावनाओं को बिना शारीरिक हुए भी व्यक्त करने के कई और तरीके हैं, जैसे से एक दूसरे से मन की बात कहना, साथ में मज़ेदार चीज़ें करना (फिल्म देखना या म्यूजिक सुनना) एक दूसरे का ख्याल रखना, सम्मान करना और मदद करना।
  • यौन क्रिया में शामिल होने के लिए पूरी तरह तैयार होने और जिम्मेदार महसूस करने तक इंतजार करना एक अच्छा विचार है।
  • सेक्स के बारे में ईमानदार सवाल पूछना ठीक है हालाँकि, हमारे जानने वाले सभी लोग हमारे सवालों के सही जवाब नहीं दे सकते हैं।
  • इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि हम इन प्रश्नों को किसी ऐसे व्यक्ति के सामने रखें, जो हमसे बेहतर जानते हो और जिस पर हम भरोसा करते हों, जिसे विश्वसनीय वयस्क भी कहा जाता है।

2 comments

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *