header image

मैगज़ीन

क्या पेनिस का कोई सही साइज है?

कबीर और उसके दोस्त गेम्स पीरियड (पीटी) क्लास के बाद अपने पेनिस के साइज के बारे में बातें कर रहे थे और अब कबीर को इस बात की फिक्र हो गयी कि उसका पेनिस छोटा है। जितने इंच के पेनिस की बात उसके दोस्त कर रहे थे, वह उसको थोड़ा ज़्यादा लगा। लेकिन पेनिस का सही साइज क्या है? क्या यह बात आपको भी परेशान कर रही है, तो चलिए इसका समाधान ढूँढ़ते हैं।

अधिकांश लड़कों के शरीर में लगभग 9 से 15 साल की उम्र में बदलाव आने शुरु हो जाते हैं। कुछ लड़कों में किशोरावस्था दूसरे लड़कों से जल्दी शुरु होती है और जल्दी पूरी हो जाती है। किशोरावस्था में आपके पेनिस/लिंग और अंडकोष बढ़ते हैं। पहले आपके अंडकोष बड़े होते हैं उसके बाद आपका पेनिस। पहले आपका पेनिस मोटा होता है उसके बाद लंबा। अधिकांश लड़कों में 15 वर्ष की उम्र तक उनके लिंग अपना पूरा आकार ले लेते हैं।

कुछ लड़कों की आदत होती है कि वे अपने पेनिस के साइज के बारे में खूब बातें करते हैं और दूसरों का मजाक बनाते हैं, लेकिन अकसर ऐसा करने से कुछ लड़कों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके पीछे जानकारी का अभाव सबसे बड़ी कारण होता है।

लिंग/पेनिस के आकार के बारे में नीचे दिए गए इस वीडियो को देखें: वीडियो के नीचे बाकी लेख पढ़ें:

कई तरह के आकार और साइज?

अधिकांश पेनिस विभिन्न आकार और साइज के होते हैं और वे सभी एक दूसरे से बिल्कुल अलग दिखते हैं। जैसे- सीधे, घुमावदार, लंबे, मोटे, पतले आदि और इन सबमें कोई एक दूसरे से कम नहीं है। 

आमतौर पर सामान्य अवस्था में पेनिस की साइज 6 से 13 सेंटीमीटर लंबी होती है। वहीं एक सीधे और खड़े पेनिस का साइज आमतौर पर 7 से 17 सेंटीमीटर लंबा होता है। औसत लगभग 12 सेंटीमीटर है। 

यदि आप अपने पेनिस को मापना चाहते हैं, तो इसे तब करें जब यह खड़ा हो, ऊपर की तरफ और आपके पेट के सबसे करीब।

क्या साइज मायने रखता है?

पेनिस के साइज को लेकर एक मिथ्या  है कि अच्छा सेक्स पेनिस की साइज पर निर्भर करता है, जैसे – जितना ज्यादा लंबा पेनिस, उतनी ज्यादा खुशी, जबकि ये बातें सच नहीं है क्योंकि एक अच्छा रिश्ता केवल पेनिस की साइज पर निर्भर नहीं रह सकता, बल्कि एक दूसरे पर भरोसा, एक दूसरे के प्रति इज्जत, एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और आप एक दूसरे के साथ कितना खुश रहते हैं, इस बात पर निर्भर करता है। 

क्या आप पेनिस के साइज को बढ़ा सकते हैं? 

आप अपने पेनिस के साइज को नहीं बढ़ा सकते क्योंकि ऐसी कोई तकनीक अब तक विकसित नहीं हुई है, जिसके द्वारा पेनिस के साइज को बढ़ाया जा सके इसलिए इन झूठे  दावों से दूर रहो। 

इसके अलावा किसी तरह की दवाई या एक्सरसाइज पेनिस को लंबे समय तक या परमानेंट लंबा या मोटा नहीं कर सकती और इन सब पर बिना सोचे-समझे भरोसा कर लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।

फोटो: शटरस्टॉक / मंकी बिजनेस इमेज / फोटो में व्यक्ति एक मॉडल है / नाम बदल गया है।

क्या आपके मन में कुछ हैनीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ शेयर करें। याद रखें कि कोई भी व्यक्तिगत जानकारी कमेंट बॉक्स में न डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk exam pressure stress अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड