header image

साइंस लैब

LGBTQIA क्या होता है?

आपने अपने दोस्तों को या हाल ही में किसी फिल्म में इसके बारे में सुना ही होगा। या हो सकता है आप खुद भी ऐसी नयी भावनाओं को महसूस कर रहे हों। तो अगर आपके दिमाग में भी ये शब्द घूम रहा है तो आगे पढ़िए।

LGBTQIA अब्रीवियेशन या संक्षित रूप हैं अंग्रेजी के इन सात शब्दों का लेसबियन (समलैंगिक महिला), गे (समलैंगिक पुरुष), बाइसेक्सुअल (उभयलिंगी), ट्रांसजेंडर, क्वीर, इंटरसेक्स और असेक्सुअल (अलैंगिक)। थोड़ा भारी हो गया? इसलिए तो यहाँ हम हैं, आपको ठीक से समझने में मदद करने के लिए। आइए हम विस्तार से बताते हैं।

LGBTQIA को समझने के लिए, आपको सबसे पहले सेक्स, लैंगिक पहचान और लैंगिक झुकाव (सेक्सुअल ओरिएंटेशन) के बीच के अंतर को समझना होगा।

किसी भी इंसान का सेक्स (लिंग) और जेंडर (लैंगिक पहचान) दो अलग चीजें हैं। सेक्स आपको आपके जन्म के समय पर यौन अंगों के आधार पर अलॉट किया जाता है। अगर लिंग है तो पुरुष और अगर योनि है तो महिला।

मगर सेक्स (लिंगऔर जेंडर (लैंगिक पहचान) दो अलग चीजें हैं। हर किसी का जेंडर (लैंगिक पहचान) वो होता हैं, जो वो अपने बारें में अंदर से महसूस करें। लैंगिक पहचान इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति अपने बारे में कैसा महसूस करता है। यह व्यक्ति के जन्म के समय निर्धारित किये गए सेक्स/लिंग के समान या इससे अलग हो सकता है। 

इस बीच, आपका लैंगिक झुकाव (सेक्सुअल ओरिएंटेशन) इस बात पर निर्भर करता है कि आप रोमांटिक रिश्ते के लिए किसकी तरफ आकर्षित होते है।।

अभी भी उलझन में? तो इसे और अच्छे से समझते हैं।

आइए नीचे इसी विषय पर यह बहुत ही जानकारीपूर्ण और रोमांचक वीडियो देखें। वीडियो के नीचे बाकी लेख पढ़ें:

लैंगिक झुकाव (सेक्सुअल ओरिएंटेशन)

जैसेजैसे हम बड़े होते हैं, हम अलगअलग लिंग (लड़कालड़की) या एक ही लिंग (लड़कालड़की और लड़कीलड़की) के लोगों की तरफ़ आकर्षित हो सकते हैं। यह लैंगिक झुकाव (सेक्सुअल ओरिएंटेशन) के रूप में जाना जाता है। जैसेजैसे हम बढ़ते हैं हम अपने झुकाव का पता लगाना और उसे समझना शुरू कर सकते हैं। हालाँकि ऐसा भी हो सकता है कि आपको काफी समय बाद समझ आए कि आप कैसा महसूस करते हैं। इसलिए खुद को समय दें। स्ट्रेट, गे, लेस्बियन, बाईसेक्सुअल या एसेक्सुअल होने को ही लैंगिक झुकाव या सेक्सुअल ओरिएंटेशन कहा जाता है।

स्ट्रेट 

जब कोई व्यक्ति भावनात्मक रूप से, रोमांटिक रूप से और / या शारीरिक रूप से दूसरे लिंग के व्यक्ति (महिला पुरुष से और पुरुष महिला से) की तरफ आकर्षित महसूस करता है, तो उसे स्ट्रेट बताया जाता है। अगर एक महिला और एक पुरुष रिलेशनशिप में हैं तो उन्हें स्ट्रेट बताया जाता है।

लेसबियन (समलैंगिक महिला)

जब एक महिला भावनात्मक, रोमांटिक और / या शारीरिक रूप से किसी अन्य महिला के प्रति आकर्षित महसूस करती है, तो उसे समलैंगिक या लेसबियन कहा जाता है। एक रिश्ते में दो महिलाओं को एक समलैंगिक या लेसबियन जोड़ा कहा जाता है।

गे (समलैंगिक पुरुष)

इसी तरह, जब कोई लड़का भावनात्मक, रोमांटिक और / या शारीरिक रूप से किसी दूसरे लड़के की ओर आकर्षित होता है, तो उसे समलैंगिक या गे कहा जाता है। एक रिश्ते में दो लड़कों / पुरुषों को समलैंगिक या गे जोड़ा कहा जाता है।

बाईसेक्सुअल (उभयलिंगी) 

जब कोई व्यक्ति पुरुषों और महिलाओं दोनों के प्रति आकर्षित होता है, तो उन्हें बाईसेक्सुअल कहा जाता है।

अलैंगिक(एसेक्सुअल)

जब कोई व्यक्ति किसी दूसरे व्यक्ति की तरफ शारीरिक रूप से कम या बिलकुल भी आकर्षित महसूस नहीं करते हैं तो उन्हें अलैंगिक बताया जाता है।

क्वीर

क्वीर शब्द का प्रयोग LGBTQIA समुदाय के लिए के बारे में बताने के लिए किया जाता है।। उदाहरण के लिए: हम अक्सर कहते हैं कि प्राइड परेड में क्वीर समुदाय के कई लोगों ने भाग लिया।

लिंग

जब एक बच्चे का जन्म होता है, तो उन्हें या तो एक लड़के या लड़की के रूप में चिह्नित किया जाता है जो उनके अंगों में अंतर के आधार पर होता है। यदि बच्चे का लिंग (पेनिस) है तो लड़का और योनि है तो लड़की। इससे व्यक्ति का लिंग आधारित किया जाता है जेंडर (लैंगिक पहचान) नहीं।

सिसजेंडर

एक व्यक्ति जो जन्म के समय दिए गए लिंग से सहमत है, उसे सिजेंडर के रूप में जाना जाता है। तो अगर कोई जन्म के समय एक लड़का पैदा हुआ था और इसे ही अपनी पहचान मानता है, वह एक सिसमैन है। और एक व्यक्ति जो जन्म के समय लड़की पैदा हुई थी और इसे ही अपनी पहचान मानती है तो वह सिसवुमन है।

ट्रांसजेंडर

ऐसे कई लोग हैं जो अपने जन्मजात लिंग से विपरीत महसूस करते हैं। उन्हें ट्रांसजेंडर कहा जाता है। इसलिए कोई व्यक्ति जिसने लड़के के रूप में जन्म लिया हो लेकिन लड़की के जैसा महसूस करे उसेट्रांस वुमनकहते हैं।

इसी तरह जिसने लड़की के रूप में जन्म लिया हो लेकिन लड़के के जैसा महसूस करे और उस रूप में पहचाना जाता हो उसेट्रांस मैनकहते हैं। ट्रांसजेंडर लोग स्ट्रेट, गे, लेसबियन या बाईसेक्सुअल हो सकते हैं।

इंटरसेक्स

जो व्यक्ति अस्पष्ट यौन और प्रजनन अंगों (जन्म के समय ऐसे लोगों की स्त्री या पुरुष के रूप में पहचान करना मुश्किल होता है) के साथ पैदा होते हैं और महिला या पुरुष के रूप में फिट नहीं होते हैं, उन्हें इंटरसेक्स बताया जाता है। इंटरसेक्स व्यक्ति अपने लिंग की पहचान खुद करते है, कि वो महिला हैं ,पुरुष हैं या इनमे से कोई भी नहीं।

अनिर्धारित 

ऐसे लोग जो अभी भी यह जानने में लगे हैं कि वो किस लैंगिकता से सम्बन्ध रखते हैं, उन्हें अनिर्धारित या अंग्रेजी में questioning कह कर परिभाषित करते हैं ।

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैं? उन्हें नीचे टिप्पणी बॉक्स में पोस्ट करें। हम अपने आगामी लेखों में उन्हें जवाब देंगे। कृपया कोई पर्सनल जानकारी न डालें। 

 

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड