header image

मैगज़ीन

बड़ा या छोटा: क्या ब्रैस्ट का साइज मायने रखता है?

15 साल की सिया उस समय हैरान रह गई जब उसने अपनी कक्षा में दो लड़कियों को बात करते हुए सुना कि वे पैड वाली ब्रा पहनना चाहती हैं क्योंकि उनके स्तन (ब्रैस्ट) बहुत छोटे हैं। और यहाँ वह हमेशा ढीली-ढाली टी-शर्ट पहनती है और कुबड़ा कर चलती है क्योंकि उसे अपने ब्रैस्ट बहुत बड़े लगते हैं! ब्रैस्ट का सही साइज क्या है? और क्या यह मायने रखता है? अगर यह बात आपको भी परेशान कर रही है, तो आइए हल पढ़ते हैं।

हैलो, ब्रैस्ट! 

अधिकतर लड़कियाँ 9-16 वर्ष की आयु के बीच अपने शरीर में परिवर्तन अनुभव कर सकती हैं। कुछ लड़कियों में ये परिवर्तन अन्य लड़कियों की तुलना में जल्दी शुरु हो सकते हैं।आपके शरीर में पहले बाहरी विकास शुरु होगा। शुरु में आप, एकाएक अपने शरीर में बदलाव होते देखेगें जैसे की बहुत कम समय में ज्यादा लम्बाई बढ़ना। किशोरावस्था में लड़कियों के स्तनों का विकास होने लगता है। हो सकता है यह विकास 8 वर्ष की आयु से ही आरम्भ हो जाए या फि़र 13 वर्ष की आयु तक भी न शुरु हो।

आगे पढ़ने से पहले इस टॉपिक पर यह बढ़िया सा वीडियो ज़रूर देख लें :

अक्सर स्तनों का आकार व माप असमान हो सकता हैं। करीब 20 वर्ष की आयु के आसपास यह अन्तर कम होने लग सकता है।

स्तन मुख्यतः दूध का उत्पादन करने वाली ग्रन्थियों से मिलकर बने होते हैं जो एक नली द्वारा निप्पल से जुड़े होते हैं। यह ग्रन्थियाँ चारों ओर से चर्बी (फैट) वाले ऊतकों (tissues) से घिरी होती हैं।

हर महीने हार्मोन स्तनों को गर्भावस्था के लिए तैयार करते हैं। इस कारण स्तन थोड़े बड़े और अधिक संवेदनशील हो जाते हैं और मासिक धर्म खत्म होने पर अपने स्वाभाविक आकार व माप पर वापस आ जाते हैं।

स्तन कई आकार व माप के हो सकते हैं। निप्पल के आकार व रंग में भी काफ़ी अंतर हो सकता है।अक्सर स्तनों का आकार व माप असमान हो सकता हैं। करीब 20 वर्ष की आयु के आसपास यह अन्तर कम होने लग सकता है।हर महिला के स्तन थोड़े अलग होते हैं।

क्या साइज मायने रखता है? 

कुछ लड़कियाँ अपने स्तनों के माप से असंतुष्ट हो सकती हैं। कई बार वे चाहती हैं की उनके स्तनों का आकार बड़ा, छोटा या फि़र और कड़ा हो।

स्तनों के आकार व माप का उनकी संवेदनशीलता से कोई संबंध नहीं है – छोटे स्तन भी बड़े स्तनों जितने ही संवेदनशील हो सकते हैं। लड़कियों के स्तन – उनका आकार व माप – उनके गुणसूत्रों द्वारा निर्धारित होते हैं। आसपास की मांसपेशियों का भी स्तनों के आकार पर प्रभाव पड़ सकता है। विश्व जनसंख्या समीक्षा के अनुसार, भारत के लिए औसत कप आकार ए है।  लड़कियाँ यह अनुभव कर सकती हैं की उनके स्तनों का आकार उनके वज़न के बढ़ने या घटने के अनुसार बढ़ या घट सकता है। 

स्तनों का माप महीने के अलग अलग समय पर अलग हो सकता है और यह हार्मोन युक्त दवाइयों से भी प्रभावित हो सकता है।

अक्सर स्तनों का आकार व माप असमान हो सकता हैं। करीब 20 वर्ष की आयु के आसपास यह अन्तर कम होने लग सकता है।

क्या स्तनों के माप को बढ़ाया जा सकता है?

इस बात का कोई प्रमाण नहीं है की व्यायाम से स्तनों के माप को बढ़ाया जा सकता है और इसका तो निश्चित ही कोई प्रमाण नहीं है की किसी भी स्प्रे या क्रीम से स्तनों का माप बढ़ाया जा सकता है। केवल प्लास्टिक सर्जरी या शल्य चिकित्सा द्वारा – कृत्रिम रुप से स्तनों का आकार बढ़ाने की संभावना हो सकती है। 

क्या स्तनों पर बाल आना सामान्य है?

हाँ, लगभग सभी लड़कियों को स्तनों के आस पास या दोनों स्तनों के बीच या निप्पल पर, बहुत हल्के या हल्के घुँघराले या एक दो बाल हो सकते हैं।

यदि केवल एक दो बाल हों, तो इन्हें प्लकर या चिमटी से निकाल सकती हैं। चिमटी को संक्रमणहीन करने के लिए उसे स्पिरिट या किसी कीटाणुनाशक (डिसइंफेक्टेंट) से साफ़ कर के ही उसे इस्तेमाल करें। त्वचा को भी संक्रमण से बचाने के लिए स्पिरिट से पोंछ सकती हैं  और फिर त्वचा को नर्म या मुलायम रखने के लिए कोई लोशन लगा सकती हैं। शेव करने से त्वचा के नीचे बाल (इन ग्रोन बाल) बढ़ना शुरु हो सकते हैं।

यदि किसी को ज्यादा बाल हों तो वे वैक्सिंग भी कर सकती हैं या बाल साफ करने वाली क्रीम का उपयोग भी कर सकती हैं। वैक्स करने से त्वचा जल सकती और यदि आप त्वचा को अच्छी तरह रगड़ कर साफ़ न करें तो त्वचा के नीचे बाल (इन ग्रोन बाल) बढ़ना शुरु हो सकते हैं। ’वैसे तो बाल साफ़ करने की क्रीम से भी जलन हो सकती है, इसलिए स्तनों जैसी संवेदनशील जगह पर इसका इस्तेमाल करने से पहले, एक छोटे जगह पर इस क्रीम का असर जाँच (टेस्ट) कर लेना चाहिए।

फोटो: Shutterstock/bearphotos/फोटो में व्यक्ति मॉडल्स हैं और नाम बदल दिए गए हैं। 

क्या आपके मन में कुछ है? नीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ शेयर करें। याद रखें कि कोई भी व्यक्तिगत जानकारी कमेंट बॉक्स में न डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड