header image

मैगज़ीन

एक अच्छा निर्णय कैसे लें?

आर्ट्स या साइंस? किताबें या जूते? परिवार के साथ बाहर जाना या दोस्तों के साथ? लैपटॉप खरीदें या फोन? जब भी आपको कोई निर्णय लेना होता है तो क्या आप हमेशा कन्फ्यूज्ड रहते हैं? आप अकेले नही हो। हममें से ज्यादातर लोग ऐसा ही महसूस करते हैं। लेकिन एक रास्ता है। टीनबुक की सह-संस्थापक और विशेषज्ञ विथिका यादव के पास कुछ बेहतरीन टिप्स हैं जो आपको एक सूचित निर्णय लेने में मदद कर सकती हैं।

एक ‘अच्छा’ निर्णय क्या है?

कोई निर्णय अच्छा है या बुरा, यह केवल तभी पता लग सकता है जब वो निर्णय ले लिया गया हो और उसका परिणाम हमारे सामने हो। इसलिए जब कोई निर्णय लिया जाता है तब वह अच्छा या बुरा नहीं हो सकता। लेकिन हाँ, हम एक सूचित निर्णय ले सकते हैं जो एक अच्छा निर्णय होने की संभावना को बढ़ा सकता है।

एक अच्छा निर्णय बहुत सारी चीज़ों पर निर्भर करता है, जो कभी आपके नियंत्रण में होती हैं और कभी नहीं होती हैं। बहुत सी अनिश्चितताएं होती हैं जो आपके निर्णय को प्रभावित कर सकती हैं। कोई भी निर्णय सौ प्रतिशत निश्चितता पर आधारित नहीं होता है मगर हर दिन आपको कुछ न कुछ चुनना होता है। तो ऐसे में हमें एक सूचित निर्णय लेना चाहिए। 

सूचित निर्णय लेने का मतलब है को भी बात फाइनल करने से पहले उसके फायदे और खतरों को समझना और सबसे ज़रूरी, उसके बारे में सारी जानकारी इकठ्ठा कर लेना।

एक सूचित निर्णय कैसे लें?

उदाहरण के लिए, भविष्य में, आपको यह निर्णय लेना पड़ सकता है कि आप हाई स्कूल में कौन से विषय लेना चाहते हैं। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स या कुछ बिल्कुल नया। अब, यह महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके द्वारा लिए गए निर्णय पर बहुत कुछ निर्भर करता है।

तो यहाँ आपको बैठकर सोचने की जरूरत होगी। मुझे कौन से विषय पसंद हैं और मैं किनमें दिल से मेहनत कर सकता/ती हूँ? क्योंकि अगर आपको वो विषय पसंद नहीं है तो उसमे ध्यान लगाना या उसमे करियर बनाना मुश्किल हो सकता है। इसलिए ऐसे विषय चुनना जिनमें आप अपना ध्यान और समय लगा पाएँ बहुत ज़रूरी है। इसलिए निर्णय उस बातचीत पर आधारित होगा जो आप पहले अपने साथ करेंगे। फिर आप उन भरोसेमंद लोगों से बात कर सकते हैं जिन्होंने उन विषयों में पढ़ाई की है और अब उस फील्ड में काम भी कर रहे हैं। यह आपको एक आईडिया देगा कि आपके चुने हुए विषयों में क्या संभावनाएँ हैं और आप उन विषयों के साथ अपना भविष्य कैसे बना सकते हैं।

अंत में, अपने विषयों के लिए स्कूल के बाद आपको किस प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी, इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एक बार जब आप इन सभी चीजों के बारे में सोच लेते हैं, तो आप एक अंतिम निर्णय ले सकते हैं जो न केवल आपकी पसंद और नापसंद पर बल्कि कई अन्य चीज़ों पर आधारित होगा।

आइए एक और उदाहरण लेते हैं। आपके पास पॉकेट मनी है और आप जूते खरीदना चाहते हैं लेकिन आप किताबों का एक सेट भी खरीदना चाहते हैं। निर्णय लेने के लिए आपको अपने दोनों विकल्पों के बारे में जानकारी हासिल करनी होगी। तो आपके पास दो विकल्प हैं, आप किताबें खरीदना चाहते हैं और आप जूते खरीदना चाहते हैं।

कोशिश करें और और पता लगाएँ की आपको ज़्यादा ज़रूरत किस चीज़ की है। क्या आपको पहले किताबों की ज़रूरत है या आपको पहले जूतों की ज़रूरत है? दूसरी चीज़ है कीमत। आप जो किताबें खरीदना चाहते हैं, उनकी कीमत कितनी है, और जो जूते आप खरीदना चाहते हैं, उनकी कीमत कितनी है। इससे आपको यह तय करने में भी मदद मिलेगी कि आप पहले क्या करना चाहते हैं। क्या आपको अपनी पसंद के जूते लेने के लिए और पैसे जोड़ने की ज़रूरत है या आपके जूते फटने लगे हैं और आपको उनकी ज़रूरत जल्द से जल्द है।

इसलिए सभी चीज़ें देखते हुए, यह महत्वपूर्ण है कि आप एक ऐसा निर्णय लें जो अच्छी तरह से सूचित हो। आपने इस बारे में सोचा है कि अभी आपके लिए क्या अधिक महत्वपूर्ण है, आवश्यकता कहाँ है और आप क्या खर्च कर सकते हैं। तो उस सब को देखते हुए, आप एक सूचित निर्णय लेते हैं। 

निर्णय परिणाम के साथ आते हैं

तो मूल रूप से, यह हमारे बचपन के विपरीत है, जब हम केवल इच्छा के आधार पर निर्णय लेते थे। मुझे आइसक्रीम चाहिए और मुझे यह अभी चाहिए! लेकिन किशोरों और वयस्कों को ऐसे निर्णय लेने की आवश्यकता होती है जो सूचित हों। क्यों? क्योंकि बचपन में आपको कभी भी कोई बड़ा निर्णय लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती, यह काम आपके लिए आपके माँ-पापा करते हैं।

लेकिन जैसे-जैसे आप किशोर होते हैं और वयस्कता की ओर बढ़ते हैं, आपको यह सोचने की ज़रूरत है कि आप क्या चाहते हैं, आप इसे क्यों चाहते हैं, आप इसे कैसे प्राप्त करने जा रहे हैं और आप जो चाहते हैं उसे प्राप्त करने में कौन से विभिन्न कारक शामिल हैं। क्यों? क्योंकि वयस्कता भी वह समय होता है जब हमें अपने निर्णयों के परिणामों का सामना करना पड़ता है। लेकिन चिंता की बात नहीं है, आप मदद के लिए कभी भी हाथ बढ़ा सकते हैं।

आप किसी भरोसेमंद वयस्क, अपने माता-पिता, अपने शिक्षकों, सलाहकारों से बात कर सकते हैं या हमें अपने प्रश्न भेज सकते हैं। आप अपना निर्णय लेने के लिए सेवन-स्टेप लैडर का भी उपयोग कर सकते हैं। यह बहुत अच्छा तरीका है और कई स्थितियों में मदद कर सकता है। निर्णय लेना और चुनाव करना कभी-कभी बहुत कठिन हो सकता है। तो धीरे से कदम बढ़ाएं और निर्णय लेने की प्रैक्टिस करें क्यूंकि हर अच्छे परिणाम के पीछे प्रैक्टिस होती है।

कोई प्रश्न है? हमारे विशेषज्ञों से पूछें! इस कॉलम में, हम टीनएजर्स और उनके माता-पिता से बड़े होने, किशोरावस्था, यौवन पर प्रश्न लेते हैं; और उन्हें विषय वस्तु विशेषज्ञों के पास रखते हैं।

फोटो: शटरस्टॉक/तस्वीर में व्यक्ति मॉडल है।

इसके अलावा, एक अच्छा निर्णय कैसे लें पर विस्तृत पॉडकास्ट नीचे दिए गए लिंक पे क्लिक करके सुनें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड