header image

साइंस लैब

आठ प्रकार की समझदारियाँ: आपके पास कौन सी है?

अगर हम आपसे पूछें की ऐसा कौन सा सवाल है जिसका आप जवाब देते देते थक गए हैं तो शायद उसका जवाब ये होगा – बड़े होकर क्या बनोगे? और अगर आपको इस सवाल का जवाब देने का एक मज़ेदार तरीका चाहिए तो आज हम वही लेकर आए हैं। हमने अलग अलग तरह की समझदारियों की अच्छे से छान-बीन की है जिससे आपको बता सकें कि आपके पास इनमे से कौन सी समझदारी है और आप किन चीज़ों पर काम करके अपना भविष्य बना सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं!

  1. ग्रुप का गूगल मैप

आप स्थानिक समझदारी रखते हैं। आपको रास्ते हमेशा याद रहते हैं तो आपके साथ गुम हो जाने कर डर नहीं लगता! आप मुश्किलों को हल करने में अच्छे होते है और कई अलग अलग पहलुओं से सोचने में माहिर हैं – बिल्कुल हमारे कप्तान धोनी की तरह!

  1. आपके ग्रुप के टाइगर श्रॉफ 

आपके पास शारीरिक-गतिशील समझदारी है! मतलब आप अपने शरीर का इस्तेमाल एकदम कूल तरीके से करना जानते हैं। फिर चाहे वो टाइगर श्रॉफ जैसा डांस हो या विराट कोहली की तरह खेलना। आप करके सीखते हैं और शारीरिक एक्टिविटीज़ में बहुत अच्छे हैं। चाहे वह डांस हो, खेल हो, या ऐसी कोई भी चीज़ जिसमें हाथ-आँख के समन्वय की आवश्यकता होती है!

  1. ग्रुप के प्रतीक कुहाड़ 

क्या आप वही हैं जिनके पास सब पार्टियों में आकर कहते हैं – एक गाना हो जाए! तो आप संगीत की समझदारी रखते हैं! अगर आपके पास यह समझदारी है, आपको ताल और स्वरों की अच्छे से पहचान है। आप संगीत के पैटर्न को पहचान सकते हैं, नोट्स को पहचान सकते हैं और गाने आसानी से याद कर लेते हैं। ॠदम पहचानने में आप बिलकुल एक्सपर्ट हैं!

  1. शेक्सपियर कहाँ हो तुम! 

आप भाषाई समझदारी रखते हैं! आपको ग्रामर नाज़ी (जो हर वक़्त व्याकरण में खामियां ढूंढ निकलता है) भी कहा जा सकता है लेकिन भाषाई समझदारी होने का मतलब है कि आपको शब्दों और उनके अर्थों के लिए गहरी समझ है। आपको कहानी सुनाना और वाद-विवाद करना पसंद है और आपकी इमेजिनेशन के तो क्या ही कहने। नई भाषाएँ सीखना? आपके बाएँ हाथ का काम है!

  1. ग्रुप के शेल्डन

अगर आपको पहेलियाँ सुलझाना, शतरंज खेलना, या वैज्ञानिक प्रयोग आज़माना अच्छा लगता है, तो तार्किक-गणितीय समझदारी में आप बेस्ट हो। बिग बैंग थ्योरी पक्का आपका पसंदीदा शो हो सकता है! आप सोचते समय लॉजिक का इस्तेमाल करते हैं और मिस्ट्री सुलझाना आपको बेहद पसंद है!

  1. अरे मेरे रणवीर सिंह

आप में हैं पारस्परिक समझदारी! इसका मतलब है कि आप ऐसे इंसान हैं जो आसानी से दोस्त बना लेते हैं। आप दूसरे लोगों के मूड, भावनाओं और प्रेरणाओं को आसानी से समझ जाते हैं। एक अच्छे लीडर और बढ़िया टीम प्लेयर होने की वजह से आप लोगों का भरोसा आसानी से जीत लेते हैं!

  1. ग्रुप के राज कुमार राव 

ये समझदारी (अंतवैयक्‍तिक) खुद को जानने बारे में है। आप खुद को बहुत अच्छे से जानते हैं और अपनी भावनाओं को भी अच्छे से समझते हैं। मेहनती होने के साथ साथ, आप अकेले काम करना पसंद करते हैं और अपने ऊपर पूरा भरोसा भी रखते हैं।

  1. बियर ग्रिल्स के चेले 

और आखरी में आती है प्राकृतिक समझदारी। आपका नेचर से गहरा संबंध है और आप इसके सभी अद्भुत विवरणों को समझ सकते हैं। आपके पास शायद एक पालतू जानवर है – एक बिल्ली या कुत्ता या पौधों से भरी बालकनी! आपको पौधों, जानवरों और प्राकृतिक दुनिया से संबंधित खूब सारा ज्ञान है। बाहर घूमना और एक्स्प्लोर करना आपका पसंदीदा काम है।

तो, यह है समझदारियों पर संपूर्ण ज्ञान! समझदार होने का कोई एक तरीका नहीं है और हमारा दिमाग कई तरह से स्मार्ट हो सकता है! इसलिए, अपने आप को समझें, अपनाएँ और अपने टैलेंट दुनिया को दिखाते रहें।। दुनिया आपके चमकने का इंतजार कर रही है!

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैं? उन्हें नीचे टिप्पणी बॉक्स में पोस्ट करें। हम अपने आगामी लेखों में उन्हें जवाब देंगे। कृपया कोई पर्सनल जानकारी न डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk exam pressure safety stress अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दर्दनाक पीरियड्स दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम परीक पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स पीरियड्स में दर पीरियड्स में दर्द के कारण प्यार प्यार में धोखा प्रेशर बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौवन रिलेशनशिप सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड