header image

विज्ञान प्रयोगशाला

आपको क्या बनाता हैं अनूठा!

यह जानना चाहते हैं कि आपके घुंघराले बाल क्यों हैं लेकिन आपके दोस्त के सीधे बाल हैं? या आप अपनी माँ की तरह क्यों दिखते हैं लेकिन आपका भाई नहीं है? टीनबुक है ना.

जींस का जिन

जींस बहुत मज़ेदार हैं! वे हमारी वो गुण बताते हैं जो हमे अपने पेरेंट्स से मिलते हैं। ये हमे वो इन्फॉर्मेशन देते है जो हमे हमारे जैसा बनाती हैं। यह गुण उनके जैसा बर्ताव या उनके जैसे दिखना भी हो सकता है। अब आपको ये सोचने की ज़रूरत नहीं कि आपको अपने पिताजी की आँखें या आपकी माँ की नाक कैसे मिली।आप इसके लिए जींस को धन्यवाद दे सकते हैं!

जींस आपके बढ़ने में बहुत ज़रूरी रोल निभाते हैं और प्रत्येक जीन को एक विशेष कार्य करना होता है। साइंस लैब लाया है आपके लिए जींस के बारे में 10 मज़ेदार फैक्ट्स:

  • जीन धागे जैसे दिखने वाले क्रोमोसोम्स में पाए जाते हैं। क्रोमोज़ोम्स सभी मनुष्यों के सेल्स में जोड़ों के रूप में पाए जाते हैं। एक सेल में 23 जोड़े होते हैं। एक क्रोमोज़ोम आपके मम्मा से आता है और दूसरा आपके पापा से। इसे कहते हैं सच्ची पार्टनरशिप!
  • जीन कैसे काम करता है, इसका एक प्रोसेस है इसमें प्रमुख जीन होते हैं जो मजबूत होते हैं और आमतौर पर रिसेसिव (कमजोर) जीन पर हावी हो जाते हैं। ये कमजोर जीन आपके मातापिता में दिखाई न भी दे तो, लेकिन आप में दिख सकता है।
  • तो, क्या अपने कभी ये सोचाआपकी आंखों का रंग कैसे निर्धारित किया जाता है? भूरी आँखों के दो प्रमुख जीनएक पिताजी से और माँ से एकआपको भूरी आँखें देगा। भूरी आँखों का एक प्रमुख जीन और हरे रंग का एक रिसेसिव जीन भी आपको भूरी आँखें देगा। हालांकि अगर आपको हरी आंखों के दोनों रिसेसिव जीन विरासत में मिले हैं, तो हाँ आपने बिल्कुल सही सोचा! आपकी आँखे ग्रीन होंगी।
  • जेनेटिक्स सिर्फ अपने मातापिता से गुण प्राप्त करने के बारे में नहीं है। आपको उनसे ऐसी गुण भी मिल सकती हैं जो उनमें से किसी में भी नहीं दिखती हैं। यह केवल उन रिसेसिव जीन्स के कारण है जिनके बारे में हम बात कर रहे थे। जैसे अगर कोई व्यक्ति लंबा है, लेकिन उसके मातापिता लम्बे नहीं हैं, तो हो सकता है उसे परिवार के  किसी अन्य सदस्य से वह जीन मिला हो, जैसे आपके दादा या चाचा।
  • रिसेसिव जीन पीढ़ियों तक छिपाए जा सकते हैं। तो सिर्फ इसलिए कि आपके परिवार में हर कोई चश्मा पहनता है, ज़रूरी नहीं की आपको भी उनकी ज़रूरत हो। इसके लिए आप अपने चाचा के चाचा के चाचा को धन्यवाद दे सकते हैं जिनसे आप शायद कभी मिले भी ना हो!
  • आप प्यूबर्टी से कब गुज़रेंगे भी आपके जीन्स पे निर्भर हो सकता है। अगर आपकी मम्मा के पीरियड्स 12 वर्ष की उम्र में शुरू हुए थे तो हो सकता है कि आपको भी वो 12 वर्ष की उम्र में ही हो। या आपकी भी आवाज़ तभी गहरी हो जिस उम्र में आपके पापा की हुई थी। पर हाँ ज़रूरी नहीं कि ये सबके लिए सही हो।
  • प्यूबर्टी के समय जब हार्मोन्स हमारे शरीर में बदलाव लाते हैं तो वो हमारे जीन्स से भी इंटरैक्ट करते हैं। इसका मतलब है कि काफी सारे बदलाव जैसे कि आपकी लम्बाई, आपके ब्रेस्ट्स का साइज़ या आपके शरीर पर आने वाले बाल भी जीन्स से प्रभावित हो सकते हैं।
  • मूड स्विंग्स जैसे व्यवहार, ज़्यादा बोलना या शांत रहना जैसी चीज़े भी जीन्स से प्रभावित हो सकती हैं। हालाँकि हमारे आसपास के वातावरण और स्तिथियों का भी इसमें बहुत बड़ा हाथ है कि हम बड़े होकर कैसे इंसान बनते हैं। आपके दोस्तों और परिवार के साथ खुश और स्वस्थ रिश्ते इसमें बहुत अंतर ला सकते हैं।
  • कुछ वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि बच्चे अपने परिवारों से कुछ टैलेंट भी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे कि एक संगीतकार का बच्चा संगीतकार बन सकता है। लेकिन फिर, यह सभी के लिए सही नहीं है। सिर्फ इसलिए कि आपकी मॉम मैथ्स में अच्छी हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि आपको भी वो पसंद होगी दूसरी ओर, ये भी हो सकता है कि जहाँ आपके मॉमडैड ज़्यादा अच्छा डांस ना कर पाते हो वहीं आप अगले प्रभु देवा बनने की तैयारी मे हो!
  • कभी कभी ऐसा भी हो सकता है कि जीन्स के गलत मिश्रण के कारण स्वास्थ मे कुछ उलझने आ जाएं। हालाँकि ज़्यादातर जन्म के समय ही मिल जाती हैं , कुछ ,ऐसा हो सकता है, कि बाद मे सामने आए। इसलिए समय समय पर अपने स्वस्थ का चेकअप कराना ज़रूरी है चाहे आपकी उम्र कितनी भी हो। 
  • इसमें कोई शक नहीं है कि जीन्स हमारे विकास में अहम भूमिका निभाते हैं पर हमारे आसपास का वातावरण और स्तिथियों का भी उसमे बहुत बड़ा हाथ है। टोक्सिन, पोषण मे कमी और बिल्कुल भी शारीरिक गतिविधि ना करना हमारे शरीर के लिए बहुत हानिकारक हो सकता है। कुछ चीज़े जैसे अच्छा खाना, पूरी नींद और एक्सरसाइज से हम अपना स्वास्थ अच्छा रख सकते हैं।

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैं? उन्हें नीचे टिप्पणी बॉक्स में पोस्ट करें। हम अपने आगे के आर्टिकल्स में उनका जवाब देंगे। कृपया अपनी कोई पर्सनल जानकारी इसमें ना डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड