header image

दिशा से पूछें

आजकल सिंगल होना इतनी बड़ी बात क्यों है?

हाय दिशा, मैं 16 साल की हूँ और मेरा कभी बॉयफ्रेंड नहीं रहा। कभी-कभी लोग मुझ पर यकीन भी नहीं करते। सिंगल होना लोगों को इतना बोरिंग और अजीब क्यों लगता है?
– तनिषा, कानपुर

बाय गॉड तनिषा, मैं तुम्हें समझ सकती हूँ। एक समय ऐसा था जब लोग मुझसे भी बॉयफ्रेंड के बारे में पूछते थे। मैं कहती थी, “अरे, मुझे पढ़ाई पर ध्यान देना है, इसलिए मैं सिंगल हूँ।” और लोग ऐसे देखते थे जैसे मैंने उनसे उनकी किडनी माँग ली हो।
“सच में?” “ऐसे कैसे?” “पक्का?” “अरे कोई तो होगा!”

जैसे बॉयफ्रेंड नहीं, आधार कार्ड हो – सबके पास होना ज़रूरी!

पर टेंशन मत लो। तुम्हारी दिशा बाबा यहाँ है। मैं बताऊँगी कि ऐसे टाइम पर क्या करना है।
सबसे पहले ये समझ लो – बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड न होना बिल्कुल ठीक है। तुम बोरिंग नहीं हो। तुम अजीब नहीं हो। और नहीं, तुम “ज़िंदगी मिस” नहीं कर रही हो। चलो, गहरी साँस लो। अब बात करते हैं।

लोग ऐसा क्यों सोचते हैं?

क्योंकि समाज को रिलेशनशिप बहुत पसंद है।फिल्में, रील्स, कज़िन्स, और यहाँ तक कि आंटियाँ भी यही सिखाती हैं कि अगर आप डेट नहीं कर रहे हो, तो ज़िंदगी खाली है। ऐसा दिखाया जाता है जैसे प्यार होना ज़िंदगी का ज़रूरी स्टेप हो।

तो जब कोई खुशी-खुशी सिंगल होता है, लोग कन्फ्यूज़ हो जाते हैं।इसलिए नहीं कि सिंगल होना गलत है, बल्कि इसलिए कि उन्हें अलग चीज़ समझ नहीं आती।

लोग क्या समझते हैं और तुम क्या सोचते हो

लोग सिंगल और अकेला होना एक ही समझ लेते हैं। पर ऐसा नहीं है।सिंगल होना एक हालत है।
अकेला होना एक फीलिंग है। दोनों अलग-अलग हैं।

आप सिंगल होकर भी खुश रह सकते हो। दोस्तों के साथ मस्ती, अपनी पढ़ाई, अपने शौक – सब कर सकते हो। और मज़ेदार बात ये है कि जिनका बॉयफ्रेंड या गर्लफ्रेंड होता है, वो भी कभी-कभी अकेला महसूस करते हैं।

कुछ लोग अकेले रहना पसंद नहीं करते। उन्हें हर समय किसी से बात करनी होती है। पर कुछ लोग चुपचाप बैठकर पढ़ना, गाने सुनना, या आराम से रहना पसंद करते हैं। दूसरे लोग सोच लेते हैं कि ये उदास है, जबकि वो बस अपने साथ खुश है।

लेबल लगाने की आदत

क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कुछ लोग पाँच मिनट भी अकेले नहीं रह पाते?
उन्हें किसी को मैसेज करना होता है, किसी पर क्रश चाहिए, या किसी को कुछ-न-कुछ अपडेट देते रहना पड़ता है।

शांति उन्हें डराती है। अब ज़रा उस इंसान के बारे में सोचो जो आराम से अकेले बैठ सकता है। पढ़ते हुए, गाने सुनते हुए, या बस बिना लगातार अपना फ़ोन या नोटिफ़िकेशन देखे।

और फिर सोचो इनमे से “उदास” किसे कह दिया जाता है? हाँ, उसी को जो अपने साथ शांति से रह सकता है। क्योंकि अपने आप के साथ कंफ़र्टेबल होना आज भी काफ़ी अंडररेटेड है।

लोगों को लेबल पसंद हैं – सिंगल, कमिटेड, कुछ और। जब कोई इन बॉक्स में फिट नहीं होता, तो लोग सवाल करने लगते हैं। पर ज़िंदगी कोई फॉर्म नहीं है जो सही-गलत भरना पड़े।
कोई जल्दी डेट करता है। कोई पढ़ाई पर ध्यान देना चाहता है। कोई बस अभी ये नहीं करना चाहता। और कोई कभी भी नहीं करना चाहता। और ये सब नॉर्मल है।

असली बात

जब आप सिंगल होकर खुश होते हो, तो कुछ लोगों को अजीब लगता है। क्योंकि इससे सवाल उठता है, “क्या बिना रिलेशनशिप के भी खुशी हो सकती है?” इसलिए लोग मज़ाक करते हैं या कहते हैं, “बाद में बदल जाओगे।”

सिंगल होना अजीब नहीं है। ये कोई कमी नहीं है। ये ज़िंदगी का एक हिस्सा है।और 16 की उम्र में तुम्हें किसी को भी प्यार की कहानी नहीं देनी है।

तुम बिल्कुल ठीक हो। ड्रामा सिस्टम में है, तुम में नहीं। 

#दिशासेपूछें एक सलाह कॉलम है जो कि टीनबुक इंडिया की संपादकीय टीम द्वारा चलाया जाता है। कॉलम में दी गई सलाह विज्ञान पर आधारित है लेकिन सामान्य है। माता-पिता और किशोरों को विशिष्ट चिंताओं या मुद्दों के लिए किसी विशेषज्ञ से मदद लेनी चाहिए

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #DishaSePoochein अच्छे दोस्त चुन आकर्षण कमिंग आउट किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कुत्ते के लिए पेरेंट्स को कैसे मनाऊ कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर तनाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पप्पी लाने का बहुत ज़्यादा मन ह पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पेरेंट्स को कैसे मनाऊ पैर और बाहों को शेव करन प्यार प्यार में धोखा बुलइंग बॉयफ्रेंड के लिए डांट मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मम्मी को पता चल गया की मेरा बॉयफ्रेंड ह मम्मी से बात कैसे कर मुझे अपनी लाइफ से नफ़रत ह मेरी तुलन मेरी तुलना मेरी उम्र के अन्य बच्चों स मेरे पेरेंट्स मेरी तुलना औरों से करते ह मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ मेरे मम्मी पापा हमेशा मेरी तुलना करते ह यौन उत्पीड़न यौवन रिलेशनशिप शेव करन सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति