header image

साइंस लैब

खुश कैसे हो – देखिये विज्ञान क्या कहता है!

भोजन, व्यायाम या फिर एक अच्छी किताब! जी हाँ, हम बात कर रहे हैं हमें खुश करने वाली चीज़ों की। आपने कभी सोचा है कि जब हम अच्छा या खुश महसूस करते हैं, हमारे शरीर के अंदर क्या होता है? साइंस लैब के इस संस्करण में हम उन हॉर्मोन्स के बारे में बात करते हैं जो हमें अच्छा महसूस करने में मदद करते हैं, साथ ही साथ उन अन्य चीजें की जो आप खुश महसूस करने के लिए कर सकते हैं!

वो चार यार

हर कोई खुश रहना पसंद करता है! यह दुनिया की सबसे अच्छी भावना है पर कभी-कभी ऐसा महसूस करना कठिन होता है। कोई फ़िक्र की बात नहीं। आज हम बात कर रहे हैं कुछ ऐसी चीज़ों की जो आपको खुश महसूस करने में मदद कर सकती हैं।

सबसे पहले बात करते हैं चार होर्मोनेस की, चलो उन्हें चार यार (या चार दोस्त) कहते हैं। ये चार यार हमारे शरीर के अंदर रहते हैं और हमें अच्छा या खुश महसूस कराते हैं! इनके नाम हैं – डोपामाइन, सेरोटोनिन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन। काफी फैंसी नाम है ना?  चलिए, हम आपको हर एक से मिलवाते हैं।

पहले आता है डोपामाइन। यह फील-गुड ’हार्मोन है। यह हमें तब महसूस होता है जब हम कोई गेम जीतने की खुशी महसूस करते हैं या जब हम अपना पसंदीदा भोजन खाते हैं! यह कुछ नया सीखने, याद करने और हमारे मोटर फ़ंक्शन सिस्टम से भी जुड़ा होता है।

इसके बाद आता है, सेरोटोनिन, जो हमारे मूड को नियंत्रित करने में मदद करता है और हमारी नींद, भूख, पाचन, स्मृति और सीखने की क्षमताओं में भी ज़रूरी रोल निभाता है। तो अगली बार जब आप मूडी महसूस करते हैं, आप जानते हैं कि ये किसकी वजह से है!

अब जब आप दो दोस्तों के बारे में जान गए हैं, तो अन्य दो के बारे में बात करते हैं! 

ज़रा इस बारे में यह मज़ेदार वीडियो तो देखो: (बाकी की कहानी नीचे पढ़ो)

प्यार और दर्द!

तो अगला हार्मोन है ऑक्सीटोसिन, जिसे ‘लव हार्मोन’ के रूप में भी जाना जाता है। ये रिश्तों में विश्वास, सहानुभूति और संबंधों को बढ़ावा देने में मदद करता है। इस ही हार्मोन की वजह से आपको आलिया भट्ट या विराट कोहली पर क्रश है! और यही हार्मोन आपको और आपके बेस्ट-फ्रेंड को एक दूसरे के लिए पागल भी बनाता है। 

अंत में आते हैं शरीर के प्राकृतिक दर्द से राहत देने वाले एंडोर्फिन! हाँ, आपने सही सुना। वे तब उत्पन्न होते हैं जब आपको शरीर में दर्द या कोई परेशानी महसूस होती है। वे तब और बढ़ जाते हैं जब आप रिवॉर्ड मिलने वाली चीज़ों में व्यस्त होते है – जैसे खाना खाना या वर्कआउट करना!

अगली बार जब आप सुस्त, आलसी या उदास महसूस कर रहे हों – लंबी सैर के लिए निकलें या साइकिल चलाने भी जा सकते हैं! आपके एंडोर्फिन निश्चित रूप से आपको खुश करेंगे!

अब जब आप जानते हैं कि आप क्यों और कैसे खुश महसूस करते हैं, तो आइए हम आपको विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताते हैं जो आप खुश महसूस करने के लिए कर सकते हैं!

  1. प्रकृति में समय बिताना खुशी बढ़ाने का एक शानदार तरीका है। धूप के संपर्क में आने से सेरोटोनिन और एंडोर्फिन का उत्पादन बढ़ता है (अपना सनस्क्रीन न भूलें)!
  2. अच्छा महसूस करने के लिए व्यायाम करना भी एक शानदार तरीका है! यह डोपामाइन और सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाता है। और दोस्तों के साथ तो इसमें और भी मज़ा आएगा!
  3. हँसी सबसे अच्छी दवा है और इस मामले में, एक दोस्त के साथ हंसना चिंता और तनाव को कम कर सकता है, जिससे आपकी डोपामाइन और एंडोर्फिन का स्तर बढ़ सकता है! किसी के साथ हँसने से भी ऑक्सीटोसिन रिलीज़ होता है जिससे आपको और भी ज़्यादा ख़ुशी महसूस होती है!
  4. खाना पकाने या अपने पसंदीदा भोजन खाने से भी खुशी बढ़ाने वाले सभी हॉर्मोन्स बढ़ते  है! ऐसा करते समय आपका डोपामाइन और सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है और किसी के साथ खाना पकाने के दौरान ऑक्सीटोसिन बढ़ता है। कुछ खाद्य पदार्थ भी हॉर्मोन्स रिलीज़ करते हैं। मसालेदार खाना एंडोर्फिन को ट्रिगर करते हैं जबकि दही, बीन्स, अंडे के साथ-साथ कम फैट वाला मीट और बादाम डोपामाइन रिलीज में मदद करते हैं। ट्रिप्टोफैन (एक अमीनो एसिड) से भरपूर खाना जैसे अंडे, पनीर, मछली, मूंगफली और दूध सेरोटोनिन रिलीज़ में मदद करते हैं।
  5. संगीत सुनने से सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद मिलती है! इसलिए, अपनी पसंदीदा प्लेलिस्ट लगाए और बस उसके मज़े लें। नृत्य भी ऑक्सीटोसिन को रिलीज करने में मदद करता है, इसलिए अब आपके पास भी डांस करने का बहाना है!
  6. मेडिटेशन या ध्यान आपकी नींद बेहतर बनाने और तनाव को कम करने में मदद करता है। यह डोपामाइन की रिहाई को बढ़ाता है और एंडोर्फिन की भी एक अच्छी खुराक प्रदान करता है!
  7. अपने प्रियजनों के साथ समय बिताना भी ऑक्सीटोसिन को बढ़ावा देता है, जो आपको बेहतर और मन से शांत महसूस करा सकता है।
  8. जानवरों से घिरे होने से ऑक्सीटोसिन बढ़ाने में मदद मिलती है। तो उस प्यारे से कुत्ते और बिल्ली को प्यार से सहलाएं। ये आपको बेहतर महसूस कराएगा!
  9. रात में अच्छी नींद लेने से भी डोपामाइन बढ़ता है, जिससे आप तरोताजा और एक्टिव महसूस करते हैं!
  10.  मालिश तनाव हटाने और सभी चार खुश हार्मोन को बढ़ावा देने में मदद करता है!
  11.  आभार की भावना आपको ये एहसास दिलाती है कि आपको अपने लिए खुश रहना चाहिए और बुरा छोड़ कर अच्छी बातों पर ध्यान देना चाहिए। इससे डोपामाइन भी बढ़ता है। 
  12.  दूसरों के प्रति दयालु होना और अन्य लोगों की मदद करना भी ऐसी गतिविधियां साबित हुई हैं जो हमारे खुश हार्मोन को बढ़ाने में मदद करती हैं!

 खुशी के बारे में कुछ मज़ेदार फैक्ट्स!

  1. खुशी बांटने से बढ़ती है!
  2. खुश लोगों के साथ समय बिताना आपको भी खुश कर सकता है।
  3. फूलों की खुशबू (खासकर गुलाब) आपको खुश कर सकती है।
  4. खुश रहने से आपका इम्यून सिस्टम भी बेहतर होता है। मतलब कम सर्दी और फ्लू!
  5. खुशहाल लोग लंबे समय तक जीते हैं।
  6. खुश लोगों को तनाव भी कम होता है। 
  7. ख़ुशी के पास अपना एक दिन है। 20 मार्च को वर्ल्ड हैप्पीनेस डे मनाया जाता है!

तो याद रखें, अगली बार जब आप अच्छा महसूस न कर रहे हों या थोड़ा उदास हों, तो इन गतिविधियों में से कुछ करने की कोशिश करें या सिर्फ अपने पसंदीदा भोजन खाएं!

क्या आपके पास साइंस लैब के लिए कोई प्रश्न हैंउन्हें नीचे टिप्पणी बॉक्स में पोस्ट करें। हम अपने आगामी लेखों में उन्हें जवाब देंगे। कृपया कोई पर्सनल जानकारी  डालें।

1 comment

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk exam pressure teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड