header image

दिशा से पूछें

दिशा, मेरा रिज़ल्ट आ गया है और…

दिशा, मेरा रिज़ल्ट आ गया है और… कुछ खास नहीं आया। मैं फेल तो नहीं हुआ, पर मार्क्स उम्मीद से बहुत कम हैं। मम्मी-पापा अभी कुछ बोल नहीं रहे हैं, जिससे मुझे और ज़्यादा डर लग रहा है। अब मैं क्या करूँ?”

“हेलो मिस्टर पैनिक बटन! मुझे पता है कि अभी बहुत टेंशन वाला टाइम है। सबने 10th और 12th के बोर्ड्स का इतना हौआ बना रखा है कि रिज़ल्ट बहुत बड़ी चीज़ लगने लगता है, जबकि ऐसा है नहीं। पर तुम टेंशन मत लो, अब मैं आ गई हूँ न।

मैं समझती हूँ कि कम मार्क्स आने पर बुरा लगता है, खासकर तब जब तुमने मेहनत की हो। बुरा फील होना बिल्कुल नॉर्मल है। और तुम्हें तुरंत कोई ज्ञानी बाबा बनकर यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि ‘एक कागज़ का टुकड़ा मेरा फ्यूचर तय नहीं कर सकता।’ अभी एक-दो दिन खुद को टाइम दो। मन खराब है तो बैठो, अपनी पसंद का खाना खाओ, अपने टेस्ट के हिसाब से अरिजीत या जोजी के सैड गाने भी सुन सकते हो। पर उसके बाद, हमें आगे बढ़ना है।

जब मन थोड़ा शांत हो जाए, तो अगला स्टेप है मम्मी-पापा से बात करना। हाँ, थोड़ा डरावना है, पर कभी-कभी हम दिमाग में कुछ ज़्यादा ही सोच लेते हैं। हो सकता है उनके लिए यह उतनी बड़ी बात न हो, पर उनकी चुप्पी देखकर तुमने सोच लिया होगा कि वो सारे रिश्तेदारों को फोन करके रोना-धोना कर रहे हैं।

तो खुद से अंदाज़े लगाना बंद करो। कमरे से बाहर निकलो और जाकर उनसे बात करो। बिना किसी उम्मीद के जाओ। हो सकता है वो नॉर्मल हों, परेशान हों, या फिर कहें ‘हमें गुस्सा नहीं है, बस बुरा लगा है’ (जो कि सबसे डरावना होता है!)। पर जो भी हो, उसका सामना करो। कमरे में बैठकर मार्क्स बदलने का इंतज़ार करने से कुछ नहीं होगा, हम सब यह ट्राई कर चुके हैं।

और अगर वो नाराज़ होते हैं, तो होने दो। बहस मत करो, न ही लंबी-चौड़ी सफाई दो, बस चुपचाप सुन लो। एक बार जब सब चाय पी लें और शांत हो जाएँ, तब आराम से बात करना।

अब रही तुम्हारी बात। पैनिक करने से पहले अपने ऑप्शंस चेक करो। हर साल कट-ऑफ बदलती है, वेटिंग लिस्ट ऊपर-नीचे होती है। अच्छे कॉलेजों और कोर्सेस की एक अलग ही दुनिया है, जिसके बारे में तुम्हें अभी पता भी नहीं है। इसलिए थोड़ी रिसर्च करो, तुम खुद हैरान रह जाओगे।

इसके अलावा, अगर तुम्हें पक्का लगता है कि मार्कशीट में कोई गलती है, तो री-चेकिंग के लिए डाल दो। आधी टेंशन मार्क्स की नहीं, बल्कि इस डर की होती है कि लोग कहेंगे ‘अच्छा! तुम्हें लगता है टीचर ने गलती की है?’ पर सिर्फ ‘चार लोग क्या कहेंगे’ के चक्कर में अपना नुकसान मत करो।

और अगर तुम एंट्रेंस, गैप ईयर, स्ट्रीम बदलने या पहाड़ों में जाकर फोटोग्राफर बनने जैसा कुछ भी सोच रहे हो या कन्फ्यूज हो, तो किसी ऐसे इंसान से बात करो जो इससे गुज़र चुका हो। कोई सीनियर, कज़िन या काउंसलर। उन तीन घिसे-पिटे करियर ऑप्शंस के अलावा भी दुनिया में बहुत कुछ है (हम सबको पता है मैं किन तीन की बात कर रही हूँ)।

एक आखिरी बात, फिर मैं ज्ञान देना बंद कर दूँगी। अपना फोन साइड में रख दो। तुम्हें इस वक्त ऐसे दोस्तों को देखने की ज़रूरत नहीं है जो कहें ‘भाई, मैंने तो कुछ पढ़ा ही नहीं था!’ जबकि उन्होंने मजे-मजे में 14 सैंपल पेपर सॉल्व किए हों।

सब ठीक हो जाएगा। अब जाओ, पानी पियो, मम्मी-पापा से बात करो और अगला छोटा कदम उठाओ। एक बार में बस एक चीज़।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk exam pressure LGBTQIA किसको कहते ह LGBTQIA क्या होता ह safety stress अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव गे क्या होता ह जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर ट्रांसजेंडर क्या होता ह डाइवोर डिप्रेशन तनाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम परीक पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें प्यार प्यार में धोखा प्रेशर बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौवन रिलेशनशिप लेस्बियन किसो कहते ह सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड