header image

जिज्ञासा स्टेशन

सोकर उठता हूं तो मेरे शॉर्ट्स गीले क्यों रहते हैं?

आधी रात को जब विराज की नींद खुली तो उसने पाया कि उसके शॉर्ट्स और बेडशीट गीले और चिपचिपे थे। क्या उसका बिस्तर पेशाब से गीला हो गया था? वो भी इस उम्र में? उसे बहुत ताज्जुब हुआ और थोड़ी शर्मिंदगी भी महसूस हुई। लेकिन फिर उसके बड़े भाई ने उसे बताया कि उसने रात में नाइटफाल या स्वप्नदोष (वेट ड्रीम) का अनुभव किया जो कि काफी आम बात है तो उसकी जान में जान आई। आइए इस हफ्ते के क्यूरियोसिटी सेंट्रल में नाइटफॉल या स्वप्नदोष के बारे में विस्तार से जानें।

नाइट फॉल क्या है?

युवावस्था में स्वप्नदोष या नाइटफॉल होना बिल्कुल सामान्य है। लड़कों में, रात में सोते समय अचानक उनके लिंग से चिपचिपे सफ़ेद तरल पदार्थ (वीर्य) का स्खलन होता है और इसे ही नॉकटर्नल इमिशन या ‘नाइट फॉल’ कहा जाता है। स्खलन का अर्थ है लिंग से वीर्य का निकलना। यह अपने आप निकलता है या कभी-कभी लिंग में बिना किसी उत्तेजना के भी यह निकल आता है। वीर्य वह द्रव होता है जिसमे शुक्राणु होते हैं और प्रजनन के लिए पुरुष सेक्स कोशिकाओं द्वारा बनाया जाता है।

जब ऐसा होता है, तो लिंग से निकला यह चिपचिपा तरल पदार्थ यानी वीर्य आपके बिस्तर या अंडरवियर को गीला कर देता है। कुछ लड़कों के लिए, स्वप्नदोष उनके जीवन का पहला स्खलन हो सकता है।

नाइटफॉल/स्वपनदोष पर विस्तार में जानकारी लेने के लिए नीचे दिया गया वीडियो ज़रूर देखो और बाकी का आर्टिकल वीडियो के बाद पढ़ो।  

नाइटफॉल क्यों होता है?

स्वप्नदोष किशोरावस्था के दौरान शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन के कारण होता हैं। पुरुष अंडकोष टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन का उत्पादन करते हैं, जिससे शुक्राणु बनते है। ये शुक्राणु हमारे वीर्य में मौजूद होते हैं और यही वीर्य स्वप्नदोष के दौरान लिंग से चिपचिपे पदार्थ के रूप में बाहर निकलता है।

जब किशोरावस्था के दौरान शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, तब स्वप्नदोष होता है। आमतौर पर स्वप्नदोष रात में सोते समय किसी भी वजह से उत्तेजित हो जाने के कारण होता है। यह वजह कुछ भी हो सकती है जैसे कि हो सकता है आप नींद में करवट बदलें और उस समय बेडशीट से लिंग के रगड़ के कारण आप उत्तेजित हो जाएं और इससे वीर्य स्खलित हो जाये।

कभी-कभी आपको इसके बारे में पता चल जाता है और आप इस सपने के बाद जग जाते हैं, जबकि कभी-कभी आप नाइट फॉल के बाद भी सोए रह सकते हैं। इनमें से दोनों ही तरीकों में, शर्मिंदा होने या खुद को दोषी महसूस करने की कोई बात नहीं है। आपने कुछ ग़लत नहीं किया है।

क्या लड़कियों को भी नाइटफॉल होता है?

हां, कुछ किशोर लड़कियों को वेट ड्रीम होते हैं लेकिन वे लड़कों के जैसे नहीं होते हैं। उनकी योनि छूने पर गीली या संवेदनशील महसूस हो सकती है लेकिन वे लड़कों की तरह स्खलित नहीं होती हैं। हालांकि, लड़कियों की अपेक्षा लड़कों में ही ऐसा अधिक होता है।

क्या मेरे साथ ही कुछ गड़बड़ है?

स्वप्नदोष या वेट ड्रीम की घटना कन्फ्यूजिंग और शर्मिंदा करने वाली हो सकती है, लेकिन वेट ड्रीम आने में कुछ भी गलत नहीं है। यह बड़े या जवान होने का एक सामान्य हिस्सा हैं। यहां तक ​​कि अगर कई बार स्वप्नदोष हो रहा है तो भी इसका मतलब यह नहीं है कि आपके साथ कुछ गलत है।

इनका आपके स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। कुछ लोगों को हफ्ते में कई बार वेट ड्रीम आते हैं। जबकि कुछ लोगों को अपने पूरे जीवनकाल में केवल कुछ ही बार वेट ड्रीम आते हैं। आपके कुछ दोस्तों ने भी स्वप्नदोष का अनुभव किया होगा। यह सामान्य है और किसी भी बीमारी या समस्या का संकेत नहीं है। इसका आपकी सेहत से कोई लेना देना नहीं है।

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे वेट ड्रीम आने कम हो जाते हैं। दरअसल आप इन्हें रोकने के लिए कुछ नहीं कर सकते। कई वयस्कों को भी वेट ड्रीम आते हैं, इसलिए इसे लेकर शर्मिंदा न हों।

मैं इससे कैसे निपटूं?

यदि आप स्वप्नदोष से परेशान हैं तो सोते समय अपने बिस्तर के नीचे एक तौलिया रखें। यदि आप अपने दोस्त के घर पर सोए हैं या किसी यात्रा पर हैं और किसी के साथ बिस्तर शेयर कर रहे हैं, तो कुछ एक्स्ट्रा अंडरवियर अपने साथ रखें।

फोटो में व्यक्ति मॉडल हैं। शटरस्टॉक / मैनुएला डर्सन

क्या आपके मन में कोई सवाल हैं?अपनी बात कमेंट बॉक्स में लिखे। लेकिन याद रहे असभ्य भाषा का प्रयोग बिलकुल नहीं! कमेंट बॉक्स में कोई निजी जानकारी भी न लिखे। 

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk exam pressure LGBTQIA किसको कहते ह LGBTQIA क्या होता ह safety stress अच्छे दोस्त चुन अनियमित पीरियड आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम परीक पीरियड्स पीरियड्स टाइम पर प्यार प्रेशर बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे पीरियड्स टाइम पर क्यों नहीं आत यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सहमति ख़राब मूड