header image

उफ़ ये उलझन

ट्रांस लोग यौवन का अनुभव कैसे करते हैं?

लड़कियों में पीरियड्स की शुरुआत और स्तनों का बढ़ना और लड़कों में चेहरे के बाल और आवाज में बदलाव। अधिकांश लड़कों और लड़कियों में यही यौवन के सामान्य लक्षण होते हैं। लेकिन क्या यह ऐसा ही होगा यदि आप एक लड़के हैं जो एक लड़की की तरह महसूस करता है या इसके विपरीत? तब यौवन कैसा महसूस होगा? बिलकुल वैसे ही या फिर कुछ अलग? आओ इस सप्ताह के ‘उफ़ यह उलझन’ में ट्रांसजेंडर लोगों में यौवन के बारे में बात करते हैं।

किशोरावस्था आखिर होती क्या है? 

इसका जवाब आपसे बेहतर और कौन दे सकता है? अधिकांश किशोरों लड़कियों के लिए 10 से 14 साल और लड़कों के लिए 12 और 16 साल के बीच होता है। यह प्रक्रिया शारीरिक और भावनात्मक दोनों स्तरों पर होती है। यह वह समय है जब प्रजनन अंगों के विकास के कारण शरीर प्रजनन क्षमता विकसित करता है। यहां यौवन के बारे में विस्तार से देखें।

किशोरावस्था में शरीर में क्या बदलाव होते हैं?

जननांगों के विकास और उनके आकार में वृद्धि होने के अलावा, किशोरावस्था या यौवन की वजह से शरीर में कुछ अतिरिक्त बदलाव भी होते हैंI इन अतिरिक्त बदलावों का कारण होते हैं ‘सेक्स-हार्मोन’ (लड़कों के लिए टेस्टोस्टेरोन और लड़कियों के लिए एस्ट्रोजेन)I एक लड़के के शरीर में टेस्टोस्टेरोन की वजह से आमतौर पर उसकी मांसपेशियों में वृद्धि होती है, उसकी आवाज़ में भारीपन आता है, चेहरे पर बाल आने शरू होते हैं और अंडकोष और लिंग का साइज़ बढ़ता हैI

इस विषय को और जानने के लिए वीडियो को देखें। बाकी का आर्टिकल वीडियो के नीचे हैः

लड़कियों में, किशोरावस्था के सामान्य लक्षण हैं – स्तनों का विकास, बगलों और जघन क्षेत्र में बालों का आना और माहवारी की शुरुआतI यद्यपि ये किशोरावस्था की शुरुआत का संकेत करने वाले कुछ उत्कृष्ट लक्षण हैं लेकिन यहाँ यह याद रखना महत्वपूर्ण है कि कई लड़के और लड़कियां ऐसे भी हैं जो इनमे से कुछ या किन्हीं भी परिवर्तनों का अनुभव नहीं करते हैंI

ट्रांसजेंडर व्यक्ति के लिए किशोरवस्था का क्या अर्थ है?

ट्रांसजेंडर लोग अपने आपको उस लिंग के साथ नहीं जोड़ पाते जिसके साथ उनका जन्म हुआ होता हैI इसका मतलब यह है कि वे उस लिंग के विपरीत लिंग की तरह रहना और कपड़े पहनना पसंद करते हैंI वे जैविक रूप से अपना लिंग परिवर्तित करने पर भी ज़ोर देते हैं। अगर इन मतभेदों को नज़रअंदाज़ कर भी दिया जाए तो भी एक ट्रांसजेंडर के लिए, यौवन की शुरुआत उन लोगों की तुलना में अधिक जटिलताओं से भरी होती हैं जो लोग उस लिंग के साथ ही अपनी पहचान करते हैं जिसके साथ उनका जन्म हुआ थाI

इन जटिलताओं से उत्पन्न होने वाले तनाव की वजह से ट्रांसजेंडर व्यक्ति ‘जेंडर डिस्फोरिया’ का अनुभव करता हैI इस स्थिति में शरीर और दिमाग के बीच में हमेशा एक असुविधानक सम्बन्ध बना रहता हैI यही कारण है कि कुछ ट्रांसजेन्डर किशोरावस्था में यौवन-अवरोधन की प्रक्रिया का सहारा लेते हैंI मतलब यह कि वो शरीर में होने वाले उन बदलावों को रोकने का प्रयास करते हैं जिनकी पहचान वे अपने लिंग (वो लिंग जिसके साथ वो अपने आपको जोड़ते हैं ना कि वो जिसके साथ उनका जन्म हुआ होता है) के साथ नहीं कर पाते हैंI

ट्रांसमेन किशोरावस्था में कैसा अनुभव करते हैं?

ट्रांसमेन वे लोग हैं जो महिला के रूप में पैदा होते हैं (योनि के साथ), लेकिन वो सोचते भी पुरुषों के तरह हैं और महसूस भी उन्हीं की तरह करते हैंI किशोरावस्था अपने साथ मासिक धर्म और स्तन विकास जैसे असुविधाजनक परिवर्तन लेकर आती है जो उन्हें स्त्रीत्व का वो अनुभव देते हैं जो उन्हें पहले कभी नहीं हुआ होताI उदाहरण के लिए, सैनिटरी नैपकिन का उपयोग करना एक ट्रांसमेन के लिए शर्मिंदगी भरा हो सकता है क्योंकि यह उस लिंग का एक और अनुस्मारक होता है जिससे वो मेल नहीं खातेI

ट्रांसवूमेन किशोरावस्था में कैसा अनुभव करती हैं?

ट्रांसवुमेन वे लोग हैं जो पुरुष के रूप में पैदा होते हैं (लिंग के साथ), लेकिन वो सोचते महिलाओं की तरह हैं और महसूस भी उन्ही की तरह करते हैंI लिंग का खड़ा होना, उससे वीर्य का निकलना और शरीर पर बाल आने जैसे कुछ ऐसे बदलाव हैं जो एक ट्रांसवुमेन के लिए असुविधाजनक हो सकते हैंI किशोरवस्था से होने वाले तनाव की वजह से एक ट्रांसवुमेन बेहद अकेलापन और निराशा का अनुभव कर सकती हैंI

क्या किया जा सकता है?

यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं जो आपको खुद को एक्सप्लोर करने के सफर में बेहतर महसूस करने में मदद कर सकते हैं:

  1. आप कैसा महसूस कर रहे हैं, इस बारे में किसी भरोसेमंद वयस्क से बात करें। यह आपके परिवार में कोई भी हो सकता है – आपके बड़े भाई, माता-पिता या बड़े चचेरे भाई।
  2. अपने स्कूल/कॉलेज के काउंसलर से बात करें – अधिकांश शैक्षणिक संस्थानों में एक होता है। पता करें कि आपके स्कूल या कॉलेज में कौन है। वे आपको एक डॉक्टर के पास भेज सकते हैं जो युवावस्था से निपटने में मदद कर सकता है।
  3. विश्वसनीय वेबसाइटों पर ट्रांसजेंडर में युवावस्था के बारे में ऑनलाइन पढ़ें और अपने समर्थन के लिए एक ऑनलाइन समुदाय बनाएं। आप नेसरा राय की Transgender India जैसे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने इस पॉडकास्ट पर टीनबुक से भी बात की।

फोटो: Shutterstock/incognito/फोटो में व्यक्ति मॉडल्स हैं और नाम बदल दिए गए हैं। 

क्या आपके मन में कुछ है? नीचे कमेंट बॉक्स में हमारे साथ शेयर करें। याद रखें कि कोई भी व्यक्तिगत जानकारी कमेंट बॉक्स में न डालें।

एक टिप्पणी छोड़ें

आपकी ईमेल आईडी प्रकाशित नहीं की जाएगी। अपेक्षित स्थानों को रेखांकित कर दिया गया है *

टैग

#AskDisha #canteentalk teamwork अच्छे दोस्त चुन आकर्षण एंग्जायटी कमिंग आउट कहानीमेंटविस किशोर लड़कों का शरीर किशोरावस्था कैंटीन टॉक क्रश गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बनाने का दबाव जीवन हमेशा के लिए बदलने वाल टीनएज टीनएज लव टीनएज वाला प्यार ट्रांसजेंडर डाइवोर डिप्रेशन तनाव दबाव दिशा से पूछें दोस्ती दोस्ती की प्रोब्लेम पहली किस का दबाव #एक्सपर्टसेपूछें पीरियड्स प्यार प्यार में धोखा बुलइंग मम्मी-पापा अलग हो रहे ह मम्मी-पापा का डाइवोर मेरे बॉयफ्रेंड ने मुझे चीट किआ यौन उत्पीड़न यौन शिक्षा यौनिकता शिक्षक यौवन रिलेशनशिप लड़कियों को अकेले बाहर जाने की अनुमति क्यों नहीं दी जाती ह लड़कों और लड़कियों के बीच अलग-अलग व्यवहार किया जाता ह लड़कों के साथ अलग-अलग व्यवहार क्यों किया जाता ह लड़कों को हर तरह से मजा क्यों करना चाहिए सभी दोस्तों की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड सहमति ख़राब मूड